Top News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ली सीपीआर की ट्रेनिंग

Nilmani Pal
6 Dec 2023 5:32 AM GMT
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ली सीपीआर की ट्रेनिंग
x

दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सीपीआर की ट्रेनिंग ली। आज पूरे देश भर में एक साथ 10 लाख से अधिक लोगों को सीपीआर यानि कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन तकनीक की ट्रेनिंग दी जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री @mansukhmandviya ने #सीपीआर की ट्रेनिग ली।

आज पूरे देश भर में एक साथ 10 लाख से अधिक लोगों को सीपीआर यानि कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन तकनीक की ट्रेनिंग दी जा रही है। pic.twitter.com/H6Vikks3nS

— Nitendra Singh नितेन्द्र सिंह (@Nitendradd) December 6, 2023

सीपीआर का मतलब है कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन। यह भी एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी फर्स्ट एड है। जब किसी पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत हो या फिर वो सांस न ले पा रहा हो और बेहोश जो जाए तो सीपीआर से उसकी जान बचाई जा सकती है।

सीपीआर देने के दौरान अपने दोनों हाथों की मदद से एक मिनट में 100 से 120 बार छाती के बीच में जोर से और तेजी से पुश करना होता है।

Next Story