भारत

कोरोना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, बड़े फैसले लेने की उम्मीद

jantaserishta.com
9 Jan 2022 5:53 PM IST
कोरोना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, बड़े फैसले लेने की उम्मीद
x

नई दिल्ली: देश में हर रोज कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में कुछ राज्यों का आंकड़ा परेशान कर रहा है. देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केंद्र सरकार सख्ती के मूड में है. सूत्रों के मुताबिक देश में कोरोना की स्थिति को लेकर कल केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मांडविया राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे. देश में तेज़ी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी आज एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं.

इस समीक्षा बैठक पीएमओ (PMO) के अधिकारियों के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, गृहसचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के डीजी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story