भारत

केंद्र सरकार को पावर ग्रिड, ऑयल इंडिया लिमिटेड से लाभांश प्राप्त हुआ

jantaserishta.com
2 Dec 2022 4:16 PM IST
केंद्र सरकार को पावर ग्रिड, ऑयल इंडिया लिमिटेड से लाभांश प्राप्त हुआ
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र सरकार को शुक्रवार को लाभांश के हिस्से के रूप में पावर ग्रिड और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) से क्रमश: 1,791 करोड़ रुपये और 276 करोड़ रुपये मिले।
इसके अलावा, सरकार को लाभांश के हिस्से के के रूप में बीईएल, मझगांव डॉक और मिधानी से क्रमश: 187 करोड़ रुपये, 28 करोड़ रुपये और 21 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
यह जानकारी निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव तुहिन कांता पांडे ने ट्वीट कर दी।
पिछले हफ्ते सरकार को देश के सबसे अमीर सरकारी स्वामित्व वाली एक्सप्लोरर ओएनजीसी से लाभांश के रूप में 5,001 करोड़ रुपये मिले थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story