भारत

केंद्रीय कैबिनेट ने संवेदनशील क्षेत्रों तक दूरदर्शन की पहुंच बढ़ाने की मंजूरी दी

jantaserishta.com
4 Jan 2023 6:00 PM IST
केंद्रीय कैबिनेट ने संवेदनशील क्षेत्रों तक दूरदर्शन की पहुंच बढ़ाने की मंजूरी दी
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित क्षेत्रों, रणनीतिक और सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन की पहुंच को व्यापक बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट (बीआईएनडी) योजना को मंजूरी दे दी। 2025-26 तक इसकी लागत 2,539.61 करोड़ रुपये होगी।
यह योजना प्रसार भारती को अपने ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और कंटेंट डेवलपमेंट में वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडियाकर्मियों से कहा कि योजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू दूरदर्शन की पहुंच को सीमावर्ती क्षेत्रों, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों तक बढ़ाना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story