भारत

केंद्रीय बजट: लड़कियों को खेल में प्रोत्साहित करने को बढ़ाना चाहिए निवेश

jantaserishta.com
1 Feb 2023 11:12 AM IST
केंद्रीय बजट: लड़कियों को खेल में प्रोत्साहित करने को बढ़ाना चाहिए निवेश
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| देश के केंद्रीय बजट 2023-24 में गैर-मेट्रो शहरों में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खेल में लड़कियों की भागीदारी में सुधार और जमीनी स्तर पर युवा खिलाड़ियों में निवेश पर जोर देना चाहिए। यह बात खेल विद्वान और लास्टमैनस्टैंड्स में गुड़गांव इनक्रेडिबल्स टीम के मालिक अमन ढल सरकार से अपनी बजट पूर्व अपेक्षा में कही। उनके अनुसार सरकार को टीयर-3 और 4 शहरों में खेल के विकास के लिए बड़ी धनराशि आवंटित करनी चाहिए और निवेश करना चाहिए, जहां मजबूत बुनियादी ढांचा देश को वैश्विक खेल महाशक्ति बनने के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने में मदद कर सकता है।
खेल संस्थान लॉफबोरो यूनिवर्सिटी (यूके) के पूर्व छात्र सलाहकार बोर्ड के सदस्य ने कहा, पिछले साल खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत 974 करोड़ रुपये का बजट दिया गया। आगामी बजट में भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया कार्यक्रम जैसी योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए और लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को महिलाओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक समर्पित कोष आवंटित करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story