देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड होगा लागू? भाजपा सांसद के पत्र के जवाब में रिजिजू ने क्या-क्या कहा जानिए

नई दिल्ली: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार अपने चुनावी घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता का वादा देश से करती आ रही है। इसे लागू करने को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में सवाल पूछा। जवाब में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने बीजेपी सांसद से कहा है कि सरकार ने समान नागरिक संहिता का मुद्दा 22वें विधि आयोग को उचित सिफारिश करने के लिए भेजा है। आपको बता दें कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए केंद्र को संवैधानिक अदालतों और संसद सदस्यों के द्वारा बार-बार पूछा जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





