भारत

प्रदेश में इसी साल लागू होगा समान नागरिकता कानून: मुख्यमंत्री धामी

jantaserishta.com
1 Sept 2023 3:23 PM IST
प्रदेश में इसी साल लागू होगा समान नागरिकता कानून: मुख्यमंत्री धामी
x
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है, जिससे आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति गरमा सकती है। दरअसल, समान नागरिक संहिता को लेकर सीएम धामी का बयान आया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके समान नागरिक संहिता लाने का हमारा संकल्प है।
धामी के मुताबिक जब हमें यूसीसी ड्राफ्ट मिल जाएगा, तो हम इस प्रक्रिया को इस साल आगे बढ़ाएंगे। हम समान नागरिक बिल को राज्य में जल्द से जल्द लागू करेंगे। खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी पर बोलते हुए कहा कि यूसीसी के बारे में हमारा संकल्प है कि हम इसे जल्द लाएंगे। यह हमारे चुनावी मेनिफेस्टो में भी था। हमें जिस काम के लिए जनता ने चुना है, हम अपने वादों को पूरा करेंगे और हम जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक बिल को लाएंगे। बता दें कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए मार्च 2022 में कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने आम लोगों से उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story