भारत

पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल

jantaserishta.com
5 Oct 2025 3:20 PM IST
पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल
x
सड़क हादसा.
चूरू: राजस्थान के चूरू जिले में सालासर बालाजी की पैदल यात्रा के दौरान रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र में होटल पैराडाइज के पास एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना एनएच-52 मार्ग पर सुबह लगभग 7 बजे हुई। घायल श्रद्धालुओं को तुरंत सदर थाना पुलिस ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर चोटों के कारण दो घायलों को उच्च उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीनों मृतकों के शव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए गए हैं।
सदर थाना के एएसआई गिरधारी लाल सैनी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरियाणा के न्योली कला निवासी 34 वर्षीय प्रीतम सिंह, 35 वर्षीय सुरेंद्र जाट और हांसी के 55 वर्षीय मनजीत जाट के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए श्रद्धालु चूरू के गांव लम्बोर निवासी प्रशांत और रतनपुरा निवासी विकास हैं, जिनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी मिली है कि यह श्रद्धालु समूह शनिवार सुबह लंबोर छीपियान से सालासर पदयात्रा के लिए निकला था। लोगों ने बताया कि कुल 12 सदस्य इस पदयात्रा में शामिल थे और वे उत्साह तथा खुशी से यात्रा कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग और परिजन अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है और शीघ्र ही जिम्मेदार वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद श्रद्धालुओं के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजन जल्द ही अस्पताल पहुंचेंगे और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story