भारत

वाहन ने मारी टक्कर, 5 की मौत

jantaserishta.com
23 Jun 2023 2:48 PM IST
वाहन ने मारी टक्कर, 5 की मौत
x
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साल की बच्ची की जान बच गई है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति समेत पांच की मौत हो गई। जबकि, एक बच्ची बच गई। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। हरदोई के शाहाबाद से घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी अपनी पत्नी और दो बेटों, साली और उसकी बेटी के साथ एक ही बाइक से शाहाबाद के दलेलनगर निवासी श्याम सिंह की बेटी गुड्डी की शादी में शामिल होने गया था।
शुक्रवार सुबह घर लौटते समय सेहरामऊ दक्षिणी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रघुवीर, ज्योति, कृष्णा, जूली की मौत हो गई। वहीं, जूली की बेटी आराध्या बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story