भारत

गार्डन के पास मिला अज्ञात शव

Shantanu Roy
21 Jan 2023 4:31 PM GMT
गार्डन के पास मिला अज्ञात शव
x
बड़ी खबर
दरंग। दरंग जिला के मंगलदै शहर में एक शव बरामद होने के चलते इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मंगलदै शहर के जयंत हजारिका उद्यान के समीप एक शव देखे जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि ठंड लगने की वजह से व्यक्ति की मौत हुई होगी। मृत व्यक्ति के हाथ में सलाइन की कैंडोला लगा हुआ था। एक पैर पर कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
Next Story