भारत
मेट्रो स्टेशन के पास मिला शव, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
jantaserishta.com
3 July 2023 5:38 PM IST

x
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रविवार को मयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशन के पास अमीचंद चौक पर एक शव के बारे में मयूर विहार पुलिस स्टेशन में कंट्रोल रूम को एक कॉल प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्राइम और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान के बारे में राहगीरों से पूछताछ की गई। लेकिन, कोई भी उसे नहीं जानता था। इसके बाद मृतक के शव को एलबीएस अस्पताल भेजा गया और शवगृह में सुरक्षित रख दिया गया। अधिकारी ने आगे कहा कि हमने एक अज्ञात शव की जानकारी 'ज़िपनेट' पर अपलोड कर दी है और शहर में संदेश भी फ्लैश कर दिए गए हैं। मृतक की पहचान के लिए कई प्रयास किए गए हैं। लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। हमने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsपूर्वी दिल्लीमयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशनशवअमीचंद चौकमयूर विहार पुलिस स्टेशनEast DelhiMayur Vihar-1 Metro StationShawAmichand ChowkMayur Vihar Police Station
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





