भारत

होटल में अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी, 5 लोगो की मौत

Subhi
27 Oct 2026 6:53 AM IST
होटल में अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी, 5 लोगो की मौत
x
होटल में गोलीबारी

असम के गुवाहाटी में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक होटल के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस वारदात में एक ही परिवार के 4 लोगों समेत पांच की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों में होटल के कर्मचारी और स्टाफ भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के एक घंटे के भीतर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से .30 बोर की पिस्टल बरामद की है।

यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे GS रोड के व्यस्त कमर्शियल इलाके लचित नगर में होटल बिलास इन में हुई।। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस की आला टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को मौके से अब तक चार शव मिले हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं एक की मौत इलाज के दौरान हुई है। उन्होंने अंदेशा जताया कि जांच के दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Next Story