भारत
जिंदगी से नाखुश असिस्टेंट प्रोफेसर बना कुली, परिजनों के उड़े होश
jantaserishta.com
19 April 2023 1:33 PM IST

x
DEMO PIC
कुली का काम करने पहुंचे शख्स को पुलिस ने देखा।
हैदराबाद (आईएएनएस)| अपने निजी जीवन से नाखुश एक इंजीनियरिंग कॉलेज में सहायक प्रोफेसर कुली बन गया। मामला हैदराबाद के बाहरी इलाके अब्दुल्लापुरमेट का है। एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत शख्स 7 अप्रैल को कॉलेज के छात्रावास से लापता हो गया, जहां वह रह रहा था। कॉलेज के अधिकारियों ने सोचा कि वह तेलंगाना में खम्मम जिले में अपने मूल स्थान पर गया होगा और अपने परिवार से संपर्क किया होगा। हालांकि, परिजनों ने उन्हें बताया कि वह वहां नहीं आया है।
कुछ दिनों के इंतजार के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसने जांच शुरू की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी वह बिना बताए घर से चला गया था और बाद में एक बाजार में कुली का काम करता पाया गया।
अब्दुल्लापुरमेट इंस्पेक्टर सुनील कुमार और उनकी टीम ने अब्दुल्लापुरमेट के एक स्थानीय फल बाजार पर नजर रखी। मंगलवार की सुबह कुली का काम करने पहुंचे शख्स को पुलिस ने देखा। उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया और उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों को काउंसलिंग कराने की सलाह दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





