भारत

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने गिरफ्तार किया, D-कंपनी पर बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
18 Feb 2022 2:35 PM IST
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने गिरफ्तार किया, D-कंपनी पर बड़ा एक्शन
x

नई दिल्ली: डी कंपनी पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा ऐक्शन लिया है. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, ईडी (Enforcement Directorate) ने ठाणे कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उसने दाऊद के भाई इकबाल कासकर की कस्टडी मांगी थी. कहा गया था कि ऐसा करना दाऊद और उसके सहयोगियों के खिलाफ चल रहे केसों की जांच के लिए जरूरी है. अब इस याचिका को ठाणे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है.

अब ठाणे जेल से कासकर की कस्टडी ले ली गई है. अब उसको मुंबई की PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा. यहां से ईडी अधिकारी उसकी कस्टोडियल रिमांड की मांग करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story