
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन पर कबड्डी का टूर्नामेंट आयोजित किया गया है.
मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन पर मुंबई के मलाड में कबड्डी का टूर्नामेंट आयोजित किया गया है. हैरानी की बात यह है कि इस प्रतियोगिता के बैनर भी जगह-जगह लगा दिए गए हैं. कबड्डी मैच मलाड के तानाजी नगर में गणेश मैदान कुरार विलेज में आयोजित किया जाएगा. बैनर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह कबड्डी स्पर्धा 14 व 15 जनवरी को शाम 6:00 बजे होगा. यह बैनर सीआर सामाजिक संघटना महाराष्ट्र राज्य मुंबई की तरफ से लगाया गया है.
मालूम हो कि गैंगस्टर छोटा राजन को 2020 में उसके जन्मदिन पर बधाई देने का मामला सामने आया था. इस आरोप महाराष्ट्र पुलिस ने लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया था. इन लोगों ने ठाणे में दो जगहों पर बैनर लगा दिए थे.
पिछले साल नवंबर में डबल मर्डर केस में बॉम्बे सत्र न्यायालय की विशेष सीबीआई अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन समेत 4 आरोपियों को बरी कर दिया था. 2010 में छोटा शकील गैंग के आसिफ दधी उर्फ छोटे मियां और शकील मोदक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड में छोटा राजन पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





