
x
राजकोट (आईएएनएस)| गुजरात की राजकोट सेंट्रल जेल की बैरक में एक विचाराधीन कैदी ने रविवार को बेडशीट से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि जेल अधिकारियों ने थाने में सूचना दी कि 25 वर्षीय दीपक अर्जन ने फांसी लगाकर जान दी है।
उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।
अर्जन को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड के बाद विशेष पॉक्सो अदालत ने उसे राजकोट सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
अर्जन को तब गिरफ्तार किया गया था जब 13 वर्षीय लड़की के पिता ने शिकायत की थी कि उसकी बेटी का अपहरण 1 और 2 सितंबर की दरम्यानी रात को किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





