भारत

धर्म बदलने के दबाव में युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी हिरासत में

Nil dhankar
2 Jun 2023 7:02 AM IST
धर्म बदलने के दबाव में युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी हिरासत में
x
मृतका के पिता ने लगाया गंभीर आरोप

झारखंड। झारखंड में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। शादी के बाद धर्मांतरण के दबाव में युवती ने आत्महत्या कर ली। लड़की के पिता ने आरोपी पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। खलारी के मोहननगर उड़ियाधौड़ा में बुधवार रात नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने एक नाबालिग लड़के पर धर्म छिपाकर दो वर्ष पूर्व ही शादी करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने गुरुवार को खलारी थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें लड़के पर धर्म छिपाकर शादी करने व धर्म बदलने का दबाव देकर खुदकुशी के लिए प्रेरित का आरोप लगाया है।

लड़की के पिता ने कहा कि 31 मई की रात लड़का उनके घर आया और बेटी से बात करने लगा। तभी बेटी ने उस लड़के से 2 वर्ष पहले खलारी के पहाड़ी मंदिर में शादी करने की जानकारी दी थी। पिता ने आरोप लगाया है कि लड़का उनकी बेटी को फोन कर बुलाता था। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाता था। उनकी बेटी का 1 साल का बेटा भी है। धर्म परिवर्तन का लगातार दबाव बनाए जाने से लड़की ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उस लड़की को मात्र 4 माह से जानता था और बच्चा उसका नहीं है। लड़की की पहले भी शादी हो चुकी है। हालांकि पहली शादी से परिजनों ने इनकार किया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि जांच में लड़का नाबालिग पाया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।


Next Story