भारत
राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो' का नारा लगाते हुए संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद
jantaserishta.com
1 Feb 2023 2:35 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद 'भारत जोड़ो ' का नारा लगाते हुए सदन पहुंचे। दरअसल, लोक सभा में सुबह 11 बजे जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू किया तो उस समय सत्ता पक्ष की बेंच की तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी समेत सरकार के मंत्री और भाजपा के सांसद बैठे हुए थे। वहीं विपक्षी बेंच की तरफ सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी समेत अन्य तमाम विपक्षी दलों के सांसद बैठे हुए थे।
वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कई अन्य सांसदों ने सदन में प्रवेश किया। इस दौरान राहुल गांधी के पीछे आने वाले कांग्रेस के सांसद 'भारत जोड़ो' का नारा लगाते हुए नजर आए।
#BharatJodoYatra के बाद आज संसद में पहुँचे @RahulGandhi pic.twitter.com/UoZjJTjKx3
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) February 1, 2023
Tagsलोकसभाराहुल गांधीकांग्रेस सांसदकांग्रेसभारत जोड़ो यात्राLok SabhaRahul GandhiCongress MPCongressBharat Jodo Yatra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





