भारत

Spa Center की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की गिरफ्त में 10 लड़कियां, छिपाने लगे मुंह

jantaserishta.com
12 Feb 2022 3:39 PM IST
Spa Center की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की गिरफ्त में 10 लड़कियां, छिपाने लगे मुंह
x
पुलिस ने कुल 21 लोगों को हिरसात में लिया है.

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी में पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारकर 10 लड़कियों और 11 युवकों हिरासत में लिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार किया जा रहा था. हिरासत में लिए गए युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने कुल 21 लोगों को हिरसात में लिया है.

काफी समय से पुलिस को स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार होने की जानकारी मिल रही थी. शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक संयुक्त टीम बनाकर तीन स्पा सेंटर में छापेमारी की. शहर में संचालित तीन मसाज पार्लर में छापेमारी के दौरान असामाजिक गतिविधियों सहित आपत्तिजनक चीजें भी पाई गई हैं. बताया जा रहा है कि ओला सेंटर से 5 लड़के और 5 लड़कियां, अवा स्पा सेंटर से 5 लड़के व 4 लड़कियां और ग्लैमर स्पा सेंटर से 3 लड़कियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है.
पकड़ी गई सभी लड़कियां कटनी जिले से बाहर की बताई जा रही हैं. सभी को महिला थाने लाया गया, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पकड़े गए युवक और युवतियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनके तार कहां-कहां से जुड़े हैं.
इस मामले पर डीएसपी कटनी शालिनी परस्ते ने बताया कि कटनी क्षेत्र में लगातार स्पा सेंटर में असामाजिक गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी. जिसमें तीन स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की गई है. स्पा सेंटरों में इन आरोपियों को संदिग्ध गतिविधियां करते पाया गया था. इन पर अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story