भारत

आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दो नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी

Shantanu Roy
4 Aug 2023 1:19 PM GMT
आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दो नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी
x
बड़ी खबर
भोपाल। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 1 अगस्त 2023 से चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार डाॅ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व में नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभियान प्रारंभ होते ही प्रथम दो दिवस में थाना अमझेरा से दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है।
अपराध क्रमांक 195/2023 धारा 363 आईपीसी की नाबालिक गुमशुदा बालिका जो 4 माह से लापता थी, एवं अपराध क्रमांक 417/2023 धारा 363 भादवि की गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त दोनों प्रकरणों में गुमशुदा बालिका को खोजने में उपनिरीक्षक राज शेखर वर्मा चौकी प्रभारी केशवी एवं उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह सिंगोड़ एवं थाना अमझेरा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ज्ञातव्य हो कि सरदारपुर अनुभाग द्वारा 3 माह से कम के समय में लगभग 26 नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं को खोजने में सफलता प्राप्त की है।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story