भारत
ऑपरेशन मिलाप के तहत नाबालिग लापता लड़की सुरक्षित बरामद
jantaserishta.com
18 Jan 2026 11:00 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली क्राइम ब्रांच की एनआर-II टीम ने 'ऑपरेशन मिलाप' के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग लापता लड़की को सकुशल ढूंढकर उसके परिवार से मिलाया है।
यह लड़की दिल्ली के रामा विहार इलाके से बरामद की गई, जिसे तेज, समझदारीपूर्ण और समन्वित प्रयासों के जरिए खोज निकाला गया। जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी को थाना अमन विहार, दिल्ली में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लड़की 12 जनवरी से अपने घर से गायब थी। इस संबंध में बीएनएस के तहत थाना अमन विहार में केस दर्ज किया गया। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। क्राइम ब्रांच द्वारा लापता बच्चों और महिलाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत इस केस को प्राथमिकता से लिया गया। जांच के दौरान टेक्निकल सर्विलांस, मोबाइल इनपुट्स और जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी को आपस में जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ाया गया।
इस पूरे ऑपरेशन में पुलिसकर्मी सीमा रानी की भूमिका बेहद सराहनीय रही। उन्होंने परिवारजनों, पड़ोसियों, दोस्तों और स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की। टेक्निकल इनपुट को मैनुअल इंटेलिजेंस के साथ जोड़कर उन्होंने ठोस सुराग जुटाए और विशिष्ट जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली के रामा विहार से नाबालिग लड़की को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि लड़की बिना परिवार को बताए अपनी एक दोस्त के साथ आगरा, उत्तर प्रदेश चली गई थी। इसके बाद फोन पर समझाने के बाद वह रामा विहार वापस आ गई, जहां से उसे सुरक्षित ढूंढ लिया गया। बरामद लड़की की काउंसलिंग की गई और आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए उसे सुरक्षित रूप से थाना अमन विहार की स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसके लिए विशेष टीम का भी गठन किया गया था, जिसने समय रहते लड़की को बरामद कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





