भारत

मोदी सरकार में दिल्ली से चला पैसा सीधे बैंक अकाउंट में आता है: राजनाथ सिंह

jantaserishta.com
2 May 2024 3:05 PM IST
मोदी सरकार में दिल्ली से चला पैसा सीधे बैंक अकाउंट में आता है: राजनाथ सिंह
x
छपरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य करने की तारीफ करते हुए कहा कि जब उन्होंने जनधन खाता खोलने की बात की थी, लोग समझ नहीं पा रहे थे, क्या होने वाला है, लेकिन, आज उन्होंने जनधन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिमूर्ति खड़ी की है कि दिल्ली से चला 100 पैसा लोगों के अकाउंट में सीधे आता है।
छपरा में सारण से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड़ी के नामांकन पत्र भरने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश केवल भाषण देने से नहीं लगेगा। सिस्टम में बदलाव करना पड़ा है। एक वह दौर था, जब मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे, लेकिन, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार रही हो या नरेंद्र मोदी की सरकार, किसी की हिम्मत नहीं कि उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दे।
उन्होंने राजीव प्रताप रुड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि आप एक सांसद नहीं, बल्कि, विशिष्ट हस्ती चुनेंगे। यह कुशल पायलट हैं और इनके विरोधी हवा में उड़ जाएंगे।
उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस-राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन पर आरोप लगते हैं, उसके बाद भी लोगों के बीच जाकर वोट मांगते हैं। थोड़ी तो लोक-लाज होनी चाहिए। लोकतंत्र बिना लोकलाज के नहीं चल सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। पहले भारत को कमजोर माना जाता था, इसकी बात कोई नहीं सुनता था, आज भारत जब बोलता है तो अन्य देश के लोग सुनते हैं। देश की सीमा के इस पार और जरूरत पड़े तो उस पार जाकर भी भारत मार सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story