भारत

निर्माणाधीन इमारत गिरी, 4 को बचाया, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका

jantaserishta.com
4 Feb 2022 2:56 PM IST
निर्माणाधीन इमारत गिरी, 4 को बचाया, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका
x
ऑपरेशन जारी।

अजमेर: अजमेर जिले के केकड़ी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां अजमेर रोड पर 3 मंजिल इमारत गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी हो गई। मौके पर 12 से ज्यादा लोगों के दबे होने की सूचना है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस का जाप्ता भी मौके पर पहुंचा है। बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया है।

अब तक करीब 4 गंभीर घायलों को मलबे से निकालकर राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। अभी भी मलबे में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के बाद से मौके पर भीड़ भी इकट्ठा हो चुकी है। आसपास के लोगों द्वारा भी मौके पर मदद की जा रही है। जांच में सामने आया कि मौके पर कमर्शियल बिल्डिंग बन रही थी। यहां आज तीसरी मंजिल की छत डल रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। घटनास्थल पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौजूद है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story