
हमीरपुर। यूपी में आधी रात आए तूफान ने हमीरपुर में कहर बरपाया है। बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढह गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। कुछ लोग पिलर पर भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश हो रही है। मौके पर आला अधिकारी पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। थाना ललपुरा के मोराकान्दर परसनी में पुल का निर्माण हो रहा है।
हमीरपुर: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा।
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) May 29, 2026
मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत।
हादसा गुरुवार रात 3 बजे कुरारा के मोरकंदर-नैथी पुल पर हुआ। हादसे के वक्त मजदूर वहीं सो रहे थे। #Hamirpur #UttarPradesh pic.twitter.com/pMUNZrevGt
बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और तेज हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते हवाओं ने तूफान का रूप धारण कर लिया। तूफान के कारण पूरा पुल का ढांचा डगमगाने लगा। मौके पर अफरातफरी मच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पुल का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। पुल गिरते ही चेीख पुकार मच गई। कई मजदूर मलबे में दब गए।
किसी तरह पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। तूफान के कारण राहत में भी देरी हुई। मौके पर पहुंची टीमों ने लोगों को निकालना शुरू किया। तब तक छह लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल थे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालने के लिए क्रेन आदि की मदद ली जा रही है। प्रशासन की कोशिश की है कि लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।





