भारत
अनियंत्रित ट्रेलर ने बस में मारी टक्कर, 3 की मौत, 20 घायल
jantaserishta.com
25 April 2023 1:14 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
कई लोग गाड़ियों के नीचे दब गए।
रांची (आईएएनएस)| रांची-पटना रोड पर रामगढ़ जिले की चुटुपालू घाटी में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में यात्री बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 लोग घायल हो गए। बताया गया कि बस बिहार के बख्तियारपुर से रांची आ रही थी। इसी दौरान दूसरे लेन पर रांची से आ रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन से रांची जा रही बस को टक्कर मार दी।
बस और ट्रेलर दोनों गाड़ियां पलट गईं। कई लोग गाड़ियों के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने सबको बाहर निकाला। तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। इनमें एक पुलिसकर्मी भी है, जो बस पर यात्रा कर रहा था।
सड़क दुर्घटना की वजह से रांची-रामगढ़ का एक लेन घंटों तक जाम रहा। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
Tagsरांची-पटना रोडरामगढ़रामगढ़ न्यूज़रामगढ़ पुलिसअनियंत्रित ट्रेलरबसएक्सीडेंटRanchi-Patna RoadRamgarhRamgarh NewsRamgarh Policeuncontrolled trailerbusaccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





