भारत

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की मौत

jantaserishta.com
7 March 2022 8:07 PM IST
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

अररिया: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा पश्चिम मैन केनाल नहर स्थित बजरंगबली चौक के समीप सोमवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार नानी-नाती को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि साइकिल सवार दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों सुपौल जिले के रहने वाले थे। मृतकों में बलुआ बाजार निवासी सरस्वती देवी (48) और करजाईन थाना क्षेत्र के बायसी निवासी जितेंद्र सादा (14) शामिल हैं।

लोगों ने बताया कि करजाइन बाजार निवासी फूलचंद सादा का पुत्र जितेंद्र बलुआ बाजार में अपने मामा की शादी के सिलसिले में आया हुआ था। रविवार की रात को उसके मामा का तिलक हुआ था। शादी 11 मार्च को होने वाली थी। सोमवार की सुबह उसकी चचेरी नानी सरस्वती देवी उसे अपने साथ लेकर नरपतगंज के मधुरा उत्तर स्थित बेटी के यहां जा रही थी। दोनों साइकिल से जा रहे थे। जैसे ही साइकिल मेन केनाल के धरहरा नहर के पास पहुंचा कि पीछे से एक मिट्टी लदा ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story