भारत

जिले में अनियंत्रित एसयूवी ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी

Shantanu Roy
18 April 2024 12:28 PM GMT
जिले में अनियंत्रित एसयूवी ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी
x
सीकर। सीकर में बावड़ी के नजदीक एनएम-52 गुरु कृपा पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार SUV ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा में बैठे यात्री उछल कर सड़क पर जा गिरे। जानकारी अनुसार घटना आज सुबह करीब 9:30 बजे की है। ई-रिक्शा रींगस से सीकर की ओर जा रहा था और हुंडई कार जयपुर से सीकर जा रही थी। रास्ते में बावड़ी के नजदीक तेज रफ्तार बेकाबू suv ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा में सवार यात्री टक्कर से कई मीटर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा में 4 से 5 यात्री सवार थे। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रींगस सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की पहचान बीना देवी, रेखा देवी, देवीलाल, हेम सिंह निवासी फुलेरा के रूप में हुई है। हालत गंभीर होने के कारण रेखा देवी, बीना देवी व हेम सिंह को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात शुरू करवाया। पुलिस जांच में जुटी है।
Next Story