भारत
बेकाबू स्कॉर्पियो का तांडव...एक की मौत, पैदल जा रहे लोगों पर गिरी
jantaserishta.com
14 Feb 2026 12:00 PM IST

x
मचा कोहराम.
दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पैदल जा रहे लोगों पर गिर गई. जिससे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच में भी जुट गई है.
मृतक की पहचान पैक कोरम अली के रूप में हुई है. वे पश्चिम बंगाल के 24 परगना के रहने वाले थे. स्कॉर्पियो में 5 लोग सवार थे. जिनमें 3 लड़की और 2 लड़के थे. सभी 22 से 25 साल के हैं. घटना सुबह 6 बजे हुई. बुजुर्ग सुबह गाजीपुर मंडी से काम करके लौट रहे थे.
पुलिस ने बताया कि मयूर विहार की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर में टकराई. फिर फुटपाथ पर जा रहे 3-4 लोगों पर पलट गई. जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई. सभी लोग गाजीपुर मंडी से काम करके लौट रहे थे. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो की स्पीड काफी तेज थी. जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर में टकरा गई. इसके बाद पैदल जा रहे लोगों पर गिर गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. एक बुजुर्ग व्यक्ति दब गया था. जिसे निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





