भारत

अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, गर्भवती की मौत

Admin4
18 March 2024 4:52 PM IST
अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, गर्भवती की मौत
x
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में स्वार रोड पर डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसा थाना क्षेत्र के खौद चौराहे के पास हुआ है।
थाना भोट के रम्पुरा गांव निवासी रईस अहमद अपनी पत्नी की दवा लेने बाइक से स्वार जा रहा था। स्वार रोड पर खौद चौराहे के पास अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में पत्नी रूमा आयु 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पति रईस अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर चालक अपना डंपर लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना एवं चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। मृतका रूमा दो से ढाई माह की गर्भवती बताई गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। कुछ देर के अंदर ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपी चालक और उसके वाहन को तलाश करना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक पवनवीर सिंह राणा ने बताया परिजनों की ओर से जैसे ही तहरीर आएगी मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
Next Story