भारत
डीसीएम वाहन का कहर: 3 की मौत, आइसक्रीम ठेले और ई-रिक्शा को मारी टक्कर
jantaserishta.com
24 July 2023 2:43 PM IST

x
कई लोग लोग घायल हो गए है।
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक अनियंत्रित डीसीएम ठेले और ई रिक्शा को टक्कर मारते हुए घुस गया। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सीतापुर के शहर के क्षेत्राधिकारी सुशील सिंह ने बताया कि देर रात तेज रफ्तर डीसीएम वाहन ने वहां पर खड़े आइसक्रीम ठेले और ई-रिक्शा को टक्कर मारी दी। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कई लोग लोग घायल हो गए है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत डीसीएम वाहन चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं नाले में गिरने से कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। सभी का उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र के बस अड्डे चौराहे पर देर रात एक अनियंत्रित डीसीएम ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सवारियां जमीन पर गिर गईं। पास में ही शहर कोतवाली के ठीकरपुरवा निवासी आकाश आइसक्रीम का ठेला लगाए हुए था। टक्कर लगने से आकाश और ई रिक्शा में सवार एक युवक पास में बने नाले में गिर गये। इस हादसे में तीन की मौत हो गई है।
Tagsसीतापुरसीतापुर न्यूज़सीतापुर पुलिसडीसीएम वाहनमौतSitapurSitapur NewsSitapur PoliceDCM VehicleDeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





