भारत
बेकाबू कार का तांडव...8 लोगों को रौंदा, अफरा-तफरी मच गई
jantaserishta.com
28 April 2025 4:15 PM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के तारा मंडल इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार इनोवा कार एक बड़े सड़क हादसे का कारण बन गई. घटना रात करीब 9 बजे की है जब तेज रफ्तार से आ रही इनोवा ने कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को रौंद दिया.
हादसे के बाद कार पलट गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. ASP आलोक कुमार ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि कार से सात से आठ लोगों को कुचला गया है. घायल चालक की पहचान शुवेश के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि शुवेश से इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी. साथ ही यह भी जांच हो रही है कि कहीं हादसे के वक्त वह शराब के नशे में तो नहीं था. फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





