भारत
Accident: बिहार में अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, तीन लोगों की मौत
jantaserishta.com
25 March 2024 10:44 AM IST

x
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बड़े गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, झमटिया ढाला के नजदीक एनएच- 28 पर सोमवार सुबह सड़क के किनारे बड़े गड्ढे में एक अनियंत्रित कार पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में मां और बेटी शामिल बताई जा रही हैं। मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर गायघाट निवासी सुधीर कुमार सिंह की पत्नी अर्चना कुमारी (45) और उसकी पुत्री नम्रता (15) तथा उनकी नौकरानी काजल कुमारी के रूप में हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि ये सभी लोग मुजफ्फरपुर से जमुई जा रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





