
x
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गांव गुनियापुर के नजदीक एनएच- 74 पर बुधवार सुबह सड़क के किनारे बड़े गड्ढे में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता और दो बेटे शामिल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान अमरोहा के सिकहेराड़ा गांव निवासी मेहर सिंह के बेटे प्रवेंद्र और रतन तथा उनके साले देवेन्द्र के रूप में हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया है। बताया जाता है कि ये सभी लोग अमरोहा से ऋषिकेश जा रहे थे। आगे घटना की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





