भारत
अनियंत्रित कार ने बारातियों को कुचला, 3 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
jantaserishta.com
23 May 2023 10:26 AM IST

x
खुशी मातम में बदली.
रांची (आईएएनएस)| रांची के सिकिदरी-ओरमांझी रोड के पास सांडी चौक पर एक अनियंत्रित कार ने 12 बारातियों को कुचल दिया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार देर रात की है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार के ड्राइवर को बुरी तरह पीटा। बारात अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग जारा गांव से सांडी कार्तिक महतो के यहां आयी थी। दुर्घटना के बाद खुशी मातम में बदल गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजा है।
Tagsअनियंत्रित कारएक्सीडेंट3 मौतबारातियों को कुचलारांचीUncontrolled caraccident3 deathscrushed the baratisRanchi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





