वैन पर पलटा बेकाबू ट्रक: पांच लोगों की मौके पर मौत, मन्नत पूरी करने जा रहा था परिवार, मंजर देख सिहर उठे लोग

लखनऊ में इटौंजा-कुर्सी रोड स्थित टिकरी गांव के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। आम लदा ट्रक अनियंत्रित होकर वैन पर पलट गया। हादसे में वैन सवार परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन सवार परिवार मन्नत पूरी करने के लिए उन्नाव से बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





