
x
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।
नवादा: बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस के मुताबिक, कई मजदूर अन्य दिनों की भांति गुरुवार की सुबह मंडी में काम करने के लिए नवादा जा रहे थे। इसी दौरान गया की ओर से नवादा आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक पांच मजदूरों को कुचलते हुए आगे निकल गया।
नवादा के नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी मजदूर केवट नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मृतकों की पहचान प्रह्लाद कुमार, समीर कुमार तथा आकाश कुमार के रूप में की गई है। उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटा दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





