भारत

बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 2 लोगों की मौत, पुलिसकर्मी देखता रह गया

jantaserishta.com
9 Aug 2023 8:22 AM IST
बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 2 लोगों की मौत, पुलिसकर्मी देखता रह गया
x
देखें लाइव वीडियो.
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार शाम सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। शिमला के छैला में सेब से लदे एक ट्राले की चपेट में चार गाड़ियां आ गईं। इस हादसे में कार सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई घायल हुए हैं। मृतकों के शव ठियोग अस्पताल भेजे गए। पूरा हादसा कैमरे पर लाइव रिकॉर्ड हो गया। हादसे का रौंगटे खड़ा करने वाला वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है नारकंडा से ट्राला सेब लेकर राजगढ़-सोलन होते हुए हिमाचल से बाहर की मंडी को जा रहा था। ड्राइवर अचानक छैला कैंची से सैंज-राजगढ़ के बजाय छैला बाजार की और चला गया। छैला बाजार पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया और बेकाबू ट्राला सड़क पर पलट गया। ट्राले की चपेट में कुल चार गाड़ियां आई। तीन गाड़ियों को ट्राले की टक्कर से काफी नुकसान हुआ है,जबकि चौथी गाड़ी नंबर HP 30 0661 इसके नीचे दब गई।
इसे जेसीबी और एलएनटी की मदद से ट्राले के नीचे से निकाला गया और इससे दो लोगों के शव बरामद किए गए। यह हादसा लाइव कैमरे पर रिकॉर्ड हो गया। पुलिस की अब तक जांच के अनुसार, हादसा ट्राले की ब्रेक फेल होने से हुआ है। घटना स्थल पर कई सेब व्यापारी भी मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे और पुलिस जवान भी मौके पर तैनात थे। इस दौरान ट्राला गाड़ियों को रोंदते हुए आगे बढ़ता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story