भारत

काल बनकर आया बेकाबू ट्रक: सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे 3 बच्चों को रौंदा, दो की मौत एक गंभीर

jantaserishta.com
26 March 2022 5:41 PM IST
काल बनकर आया बेकाबू ट्रक: सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे 3 बच्चों को रौंदा, दो की मौत एक गंभीर
x

लखीमपुर: सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे तीन बच्चों को तेज गति से जा रहे ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। तिकुनिया मंडी समिति से सटी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले तीन बच्चे सड़क किनारे एक ही चारपाई पर सो रहे थे। सुबह छह बजे तिकुनिया से खैरटिया की तरफ जा रहे तेज गति से ट्रक ने चारपाई के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। दो बच्चों पर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जबकि एक बच्चा दूर जा गिरा।

ट्रक का पहिया चढ़ने से शंकर (16) पुत्र बुधराम, रवि (08) पुत्र कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद (18) पुत्र बेकारू घायल हो गया। घायल विनोद का मृतक शंकर भतीजा था, जबकि रवि भांजा। घटना के बाद चीख पुकार से पूरा मुहल्ला दहल उठा। यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन चालक ट्रक लेकर फरार हो चुका था। मौके पर कोतवाली पुलिस बल भी पहुंच गया। परिवारजन ने घटना के बाद मुकदमा दर्ज करने व चालक सहित ट्रक को कब्जे में लेने के बाद ही शव ले जाने की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया हालांकि समझाने के बाद परिवारजन मान गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए ले जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि घटना का पीड़ित परिवार की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार दुर्घटना में चिकित्सक घायल कार दुर्घटना में मेडिकल आफिसर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story