भारत
दर्दनाक...बेकाबू स्कॉर्पियो ने 6 किशोरों को रौंदा, चार की मौत, 2 गंभीर
jantaserishta.com
27 Jan 2023 10:08 AM IST

x
गांव में कोहराम मच गया है।
रांची (आईएएनएस)| पलामू जिले के नौडीहा बाजार में एक तेजरफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क के किनारे खड़े छह किशोरों को रौंद डाला। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किशोरों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियो पलट गई। जख्मी चालक को लोगों ने गाड़ी से निकालने के बाद जमकर पीटा। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। यह हादसा गुरुवार रात लगभग आठ बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदनीनगर में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि छह किशोर गांव में एक भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसके पहले वे सड़क के किनारे बात कर रहे थे, तभी बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्कॉर्पियो वहीं पलट गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अचेत पड़े युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा, जबकि स्कार्पियो चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। उसे मरा समझकर लोगों ने वापस स्कॉर्पियो में डाल दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नौडीहा बाजार पुलिस ने चालक को वाहन से निकाला तो वह जिंदा था। उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में बिशुनपुर ग्राम निवासी मदन सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 19 वर्षीय आशीष कुमार, सिकंदर सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 13 वर्षीय विवेक कुमार, नाथू सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 16 वर्षीय नीतीश कुमार, रमजान अंसारी का पुत्र 13 वर्षीय फिरोज अंसारी शामिल हैं। जख्मी ड्राइवर सलीम खान बिहार के गया डुमरिया का रहने वाला है। घायलों में सतेन्द्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र डबल उर्फ गौरव कुमार एवं एक अन्य शामिल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





