भारत

LIVE VIDEO: सड़क पर बेकाबू कार का तांडव, टक्कर से महिला 20 फीट दूर जाकर गिरी

jantaserishta.com
2 May 2024 2:18 PM IST
LIVE VIDEO: सड़क पर बेकाबू कार का तांडव, टक्कर से महिला 20 फीट दूर जाकर गिरी
x
देखें वीडियो.
चेन्नई: तमिलनाडु के ईरोड जिले में सड़क पार कर रही महिला को कार ने ऐसी टक्कर मारी कि महिला करीब 20 फीट दूर जाकर गिरी. महिला किसी काम से अस्पताल गई थी और वहां से लौटकर आ रही थी. इस दौरान जब वो रोड पार कर रही थी तो तेज रफ्तार ने उसको टक्कर मार दी. यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
महिला ईरोड-सेन्नीमलाई के पास एक बैंक में क्लर्क के रूप में काम करती है. बीते 27 अप्रैल को वह कांगेयम के एक अस्पताल में गई थी और घर वापस लौट रही थी. जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी, सेन्नीमलाई की ओर से जा रही एक कार ने नियंत्रण खो दिया और अभिनया को टक्कर मारकर उसे हवा में फेंक दिया. पीड़िता कार की टक्कर से करीब 20 फीट दूर जाकर गिरी.
इस हादसे में पीड़ित महिला के सिर, कंधे और कलाई में गंभीर चोटें आई हैं. हादसा कितना भीषण था इसका अंदाजा वीडियो में एक्सीडेंट के बाद दिखाई दे रही कार को देखकर लगाया जा सकता है, जिसके बॉनट का नक्शा पूरी तरह बिगड़ गया है. जैसे ही ये हादसा हुआ, वहां मौजूद कई लोग पीड़िता के पास पहुंचे और सीधे अस्पताल लेकर गए. सेन्नीमलाई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story