भारत

बेकाबू कार ने रौंदा, 2 की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
7 Sept 2022 10:21 AM IST
बेकाबू कार ने रौंदा, 2 की मौत, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फुटपाथ पर सो रहे राहगीरों को अनियंत्रित बेकाबू कार ने रौंद दिया.
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार देर रात फुटपाथ पर सो रहे राहगीरों को अनियंत्रित बेकाबू कार ने रौंद दिया. गोरखनाथ ओवर ब्रिज के नीचे हुए इस हादसे में कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया. जहां एक और शख्स की मौत हो गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस कार ड्राइवर सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित गोरखनाथ ओवर ब्रिज के नीचे आए दिन फुटपाथ पर राहगीर सोते हैं. देर रात 01.30 बजे एक तेजगति कार आई और बेकाबू होकर गोरखनाथ ओवरब्रिज के फुटपाथ में लड़कर पलट गई.
इससे कार की चपेट में आकर वहां पर सो रहे तीन राहगीर कार के नीचे दब गये. इस सूचना पर जब थाना गोरखनाथ की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया तो उसमें से एक शक्ख की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. दो2 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर भेजा गया, जहां पर इनमें से एक शख्स की मौत हो गई.
एक व्यक्ति को सिर में चोट आई है. उस व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घटनास्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ द्वारा किया गया है. एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि ड्राइवर सहित चार व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
इसके साथ ही अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि उनके बारे में विधिक जानकारी ली जा रही है, कौन लोग हैं? यहां कब से रहते थे? कहां के रहने वाले लोग हैं? यह पूरी जानकारी की जा रही है.
उन्होंने बताया कि अभी छानबीन चल रही है, पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ अभी चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story