भारत

बेकाबू कार! पुलिस कॉन्स्टेबल को कुचला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
6 Aug 2022 4:07 PM IST
बेकाबू कार! पुलिस कॉन्स्टेबल को कुचला, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने कार चला रहे एक वकील को गिरफ्तार कर लिया है. यहां बता दें कि यह वही वकील है जो काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के खिलाफ बिश्नोई समाज की ओर से केस लड़ रहा है.

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक कार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल को कुचल दिया. बचने के लिए पुलिसकर्मी डिवाइडर पर भी चढ़ा, लेकिन फिर भी वह बेकाबू गाड़ी की चपेट में आ गया. बुरी तरह से जख्मी कॉन्स्टेबल को एम्स (AIIMS) ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कार चला रहे एक वकील को गिरफ्तार कर लिया है. यहां बता दें कि यह वही वकील है जो काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के खिलाफ बिश्नोई समाज की ओर से केस लड़ रहा है.

राजस्थान में जोधपुर शहर पुलिस के पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी के नाका संख्या तीन पर देर रात तैनात पुलिस कांस्टेबल को तेज गति से आ रही कार चालक ने टक्कर मार दी, जिसके चलते 27 वर्षीय कांस्टेबल रमेश सारण की उपचार के दौरान मौत हो गई, घटना से जोधपुर पुलिस ने शोक की लहर छा गई। पुलिस आरोपी कार चालक अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया है।
थानाधिकारी सुमेरदान चारण ने बताया कि आरोपी अधिवक्ता महिपाल विश्नोई की स्वास्थ्य जांच करवाई जा रही है.
थानाधिकारी सुमेरदान चारण ने बताया कि, कुड़ी भगतासनी थाना इलाके के नाका संख्या-3 पर रात के समय ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल रमेश सारण डिवाइडर के पास खड़े थे. इस दौरान 120 की गति से दौड़ रही कार बेकाबू हो गई और उछलकर डिवाइडर पर चढ़ गई.
घटनास्थल पर मौजूद एएसआई कानाराम ने बताया कि रात करीब 11.40 बजे की यह घटना है. नाका नंबर तीन पर तैनात हमारा साथी कॉन्स्टेबल रमेश सारण टॉर्च लेकर ड्यूटी कर रहा था और डिवाइडर के नजदीक खड़ा था. उसके आगे के बैरिकेड लगा था. इसी दौरान तेज गति से आई कार सीधे बैरिकेड से भिड़ी, जिससे रमेश नीचे गिर गया और फिर गाड़ी उसके ऊपर चढ़ते हुए डिवाइडर पार जा गिरी. जिसके बाद आनन फानन में मौके पर तैनात पुलिसकर्मी जख्मी रमेश को एम्स लेकर गए. जहां उसके सिर, रीढ़ की हड्डी सहित कई जगह चोटें दिखीं. एम्स के डॉक्टर्स ने रात को बहुत प्रयास किए, लेकिन रमेश को बचा सके.
थाना अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पुलिस ने धारा 279, 304 A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अब इस मामले की जांच एएसआई अचलाराम कर रहे हैं. कार चला रहे एडवोकेट महिपाल बिश्नोई काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान पर चल रहे केस में बिश्नोई समाज की ओर से अधिवक्ता हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story