भारत
होली की खुशियां मातम में बदल गईं! बेकाबू कार कूड़ेदान से टकराई, तीन लोगों की मौत
jantaserishta.com
25 March 2024 2:27 PM IST

x
मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार सुबह होली की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर देवाशीष होटल के पास एक दिल्ली नंबर तेज रफ्तार कार कूड़ेदान से टकराकर पलट गई।
हादसे के दौरान बेकाबू कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो व्यक्तियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक कार सवार भी शामिल बताया जा रहा है। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने आगे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsहल्द्वानीहल्द्वानी न्यूज़हल्द्वानी पुलिसहल्द्वानी में एक्सीडेंटमौतHaldwaniHaldwani NewsHaldwani PoliceAccidentDeath in Haldwani
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





