भारत

बेहोश महिला...सड़क पर दिखीं टूटी हुई चूड़ियां, मंजर देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

jantaserishta.com
8 Nov 2024 3:54 PM IST
बेहोश महिला...सड़क पर दिखीं टूटी हुई चूड़ियां, मंजर देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक अज्ञात महिला सड़क पर बुरी तरह घायल हालत में पड़ी मिली. पुलिस के मुताबिक, रात 1.15 बजे उनके कॉल आई कि एक महिला के खून से लथपथ हालत में गली में घायल अवस्था में पड़ी है.
पुलिस वहां पहुंची तो महिला को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. आस-पड़ोस में घर-घर जाकर पूछताछ भी की गई लेकिन कोई भी उसे नहीं जानता था और न ही उसे पहले कभी किसी ने देखा था. आसपास के इलाकों की भी जांच की गई और टीम को खून और टूटी हुई चूड़ियां मिलीं.
पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पता चला कि महिला इलाके के एक टेंट हाउस की खुली सीढ़ी में दाखिल हुई थी. बाद में वग पहली मंजिल पर खुली बालकनी से गिर गई थी. एक अधिकारी ने कहा,'चोट लगने के बावजूद, वह उठी और चलने का प्रयास किया लेकिन थोड़ी दूरी के बाद वह बेहोश हो गई. महिला अभी भी मेडिकल केयर में है और बयान देने के लिए फिट नहीं है. मामले की आगे की जांच जारी है.'
महिला सचमुच छत से गिरकर घायल हुई है या फिर किसी ने उसकी जान लेने की कोशिश की थी, ये तो ठीक होने का बाद महिला ही बता सकती है. तब तक पुलिस बाकी की जांच में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story