
उत्तर प्रदेश के चंदौली में चार महीने पहले हुई एक अधेड़ शख्स की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे और उसके जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री के पीछे की जो कहानी सामने आई है, वो काफी हैरान करने वाली है. आरोप है कि कि मृतक के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे और यह बात उसके भतीजे को पता चल गई थी. फिर भतीजे ने अपने जीजा के साथ मिलकर अधेड़ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. भतीजे ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वो रात में घर के बाहर खेत में बने मचान पर सो रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





