भारत

चाचा ने 'डॉटर्स डे' पर भतीजी को मारी गोली, गांव में मची अफरा-तफरी, जानिए पूरा विवाद

jantaserishta.com
27 Sept 2021 9:12 AM IST
चाचा ने डॉटर्स डे पर भतीजी को मारी गोली, गांव में मची अफरा-तफरी, जानिए पूरा विवाद
x
देर शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी.

आजमगढ़: एक तरफ जहां रविवार को लोग 'डॉटर्स डे' पर बेटियों को शुभकामना संदेश और बधाई दे रहे थे, वहीं यूपी के आजमगढ़ ज‍िले में एक चाचा ने 20 वर्षीय भतीजी को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटना का कारण जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश बताया.

आज़मगढ़ ज‍िले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में केशवपुर महमूदपट्टी गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से रंज‍िश चली आ रही है. पुरानी रंजिश के चलते देर शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी.
मौके पर जुटे गांव के लोग दोनों पक्षों को समझा बुझा रहे थे. इसी बीच एक पक्ष का अभिषेक यादव उर्फ झीनक अपनी 20 वर्षीय भतीजी अनामिका उर्फ रीतू को ट्यूशन पढ़ाकर घर आ रहे थे. उसी को लक्ष्य कर चाचा ने तमंचे से फायर झोंक दिया.
छात्रा की गर्दन में लगी गोली
गोली छात्रा की गर्दन में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. घायल छात्रा को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में ट्रीटमेंट करा रही छात्रा की हालत गंभीर बताई गई है.
घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी सगड़ी व जीयनपुर कोतवाली मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी. दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीन संबंधी विवाद बताया गया है.
आजमगढ़ एसपीआरए सिद्धार्थ ने बताया क‍ि शाम 5:30 बजे थाना जीयनपुर के ग्राम केशवपुर में गोली चलने की एक घटना हुई है जिसमें अनामिका उम्र 21 वर्ष को गोली लगी है. घायल को तत्काल चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली उसी के चाचा अजय यादव उर्फ झींकू ने मारी है और उनके बीच जमीन का विवाद बताया जा रहा है. पुलिस द्वारा केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story