भारत

किया रिश्तों को कलंकित: चाचा ने किया अपनी ही भतीजी का रेप, फिर...

jantaserishta.com
11 May 2022 3:07 PM IST
किया रिश्तों को कलंकित: चाचा ने किया अपनी ही भतीजी का रेप, फिर...
x

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने अपनी भतीजी की अस्मत पर हाथ डाला और तीन महीने तक उसके साथ रेप करता रहा. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

इस घटना से पर्दा तब उठा जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ी और परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती है. यह बात सुनकर उनके होश उड़ गए. इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को रिश्ते में लगने वाले चाचा की इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया और आरोपी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई गई.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कभी उसके घर तो कभी अपने घर बुलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. यह सिलसिला पिछले तीन महीनों से चल रहा था. लड़की ने रो-रोकर अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी. इस घटना के बाद दोनों परिवार के बीच घंटों पंचायत चली. पीड़ित परिवार ने आरोपी को आधी जमीन लड़की के नाम करने के लिए कहा. लेकिन आरोपी परिवार तैयार नहीं हुआ फिर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई.
वहीं पुलिस के पास मामले आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर रेप, छेड़खानी, धमकी और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story