चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या, 3 लोग घायल, जानें क्या है पूरा माजरा

मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के अहरोडा गांव में एक विवाद के चलते शनिवार को चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शनिवार को जानसठ थाना क्षेत्र के अहरोडा गांव में दो गुटों के बीच जमीनी विवाद में हुई झड़प में शिव शंकर (50) व उसके भतीजे नकुल (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस विवाद में गोली लगने से पीड़ित पक्ष के ही तीन अन्य घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





