भारत
पारिवारिक विवाद में चाचा की ईंट से कुचलकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार
jantaserishta.com
24 Oct 2025 6:37 PM IST

x
शक था कि उसके चाचा का उसकी मां के साथ नाजायज संबंध था.
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत अड़की थाना क्षेत्र के साके गांव में पारिवारिक विवाद में 18 वर्षीय युवक ने अपने चाचा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या आरोपी को शुक्रवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक एतवा सोय को शक था कि उसके चाचा सामू सोय का उसकी मां के साथ नाजायज संबंध था। गुरुवार दोपहर इस मामले को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद एतवा ने चाचा पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सामू सोय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ साके गांव पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा।
पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को आरोपी एतवा सोय को उसी गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून से सनी टी-शर्ट और खून लगी मिट्टी के नमूने जब्त किए हैं।
अड़की थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या पूरी तरह पूर्वनियोजित नहीं थी, बल्कि पारिवारिक तनाव और शक के कारण युवक ने अचानक गुस्से में आकर यह कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले में अड़की थाना कांड संख्या 56/25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और अक्सर घर में विवाद करता था। हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





