भारत

चाचा और भतीजी ने किया सुसाइड, वजह जानकर लगेगा झटका

jantaserishta.com
30 May 2022 12:16 PM IST
चाचा और भतीजी ने किया सुसाइड, वजह जानकर लगेगा झटका
x

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रिश्ते में लगने वाले चाचा को अपनी भतीजी से प्यार हो गया. परिवार वाले दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

यह मामला ललौली क्षेत्र के मुत्तौर गांव का है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. जहां पर जीने मरने की कसम खाकर चाचा और भतीजी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रेमी जोड़े की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि चाचा- भतीजी के बीच लंबे समय में प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था. कई बार समझाने के बाद भी जब दोनों ने अकेले में मिलना बंद नहीं किया तो एक बार लड़की को घरवालों ने पीटा भी था.
परिजनों के दबाव के बाद चाचा सूरत चला गया और कुछ समय बाद उसे अपनी शादी के तय होने की बात पता चली तो वह वापस गांव आ गया. फिर उसने अपनी प्रेमिका से साथ कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सीओ अनिल कुमार ने बताया की एक युवक और एक युवती का शव फांसी के फंदे में लटका मिला. दोनों दूर के रिश्ते में चाची- भतीजी थे. जिनका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. खुदकुशी का केस दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story